फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर व ग्रामीण अंचलों में स्थित बाजारों में खूब चहल-पहल रही। रेडीमेड कपड़े, झालर, बत्ती, दीये, मोमबत्ती व पटोखों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी दिखी। सुबह से देर शाम तक भीड़ लगी रहने से दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले रहे।
विज्ञापन

वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, मुकेरी बाजार, धुंधीकटरा, तेलियागंज, गणेशगंज सिविल लाइंस, रमईपट्टी आदि बाजारों में सड़कों की पटरियां सामानों से सजी रहीं। बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक्स के साथ ही दो व चार पहिया वाहनों के शो रूम ग्राहकों से पटे रहे। एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन सहित ठंड के दिनों में प्रयोग होने वाले उपकरणों की जमकर खरीदारी हुई।
जिगना क्षेत्र के विजयपुर, बिसड़ा, जिगना, हरगढ़, नरोइया सहित अन्य बाजारों में दीपावली की पूर्व संध्या पर ग्राहकों ने इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक्स व अपने जरूरत के अन्य सामानों की खरीदारी की। पड़री, चील्ह, कछवां, चुनार, अहरौरा, अदलहाट, जमालपुर व सीखड़ क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को दो और चार पहिया वाहनों के प्रतिष्ठान ग्राहकों से गुलजार रहे। देर रात तक लोगों ने वाहनों की डिलेवरी कराई। धनतेरस के लिए अधिकांश लोगों ने वाहनों की बुकिंग तो करा दी थी, लेकिन शनिवार का दिन होने के नाते ग्राहकों ने धनतेरस पर डिलेवरी नहीं कराई थी। दूसरे दिन दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को वाहन ले जाने के लिए प्रतिष्ठानों में लोगों की भीड़ लगी रही। वाहन लेकर घर पहुंचने पर लोगों ने नारियल फोड़कर बाकायदा पूजा-अर्चना की।
उधर, नगर के रतनगंज स्थित बिलासी की गली, दुर्गा हनुमान मंदिर, सोनवर्षा रामटेक, पैरियाटोला स्थित शंकर जी मंदिर के पास, तेलियागंज में दुर्गा समिति, पेहटी चौराहा स्थित नागेश्वर शंकर जी मंदिर समिति समेत कई अन्य स्थानों पर शुद्ध देशी से बनी मिठाइयां 360 से 380 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही हैं। काजू बरफी, मेवा मिठाई सहित अधिक दिनों तक चलने वाली मिठाइयां ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। मेवा से बनी मिठाई एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
उधर, दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर से लेकर गांव तक रोशनी से जगमगा उठे। अधिकांश मकान व दुकान रंग-बिरंगे झालर तथा बत्ती से जगमग रहे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक फूल, पत्तियों से सजाया गया था। रोशनी की सजावट दूर से ही देखते बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें