फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धूल उड़ने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनगढ़ा मार्ग पर हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के किनारे हुई खुदाई के कारण उड़ रहे धूल से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि कार्यदायी संस्था की तरफ से हथेड़ा में पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खोदाई तो करा दी गई, लेकिन मलबा सड़क पर फैला होने से वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ रहा है। इससे आसपास के लोगों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खोदाई वाले स्थल पर कार्यदायी संस्था की तरफ से पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुमित्रा नंदन ओझा, मो. हुसैनी, सामिद, पप्पू दूबे, अमर नाथ सोनी, रोहित सोनी, इंद्रजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें