संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। खरीफ सीजन की दस्तक के साथ ही क्षेत्र के किसान कृषि कार्य में जुट गए हैं। शुक्रवार को राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान के बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को बेहतर खेती की जानकारी भी दे रहे हैं।
राजकीय बीज केंद्र पर धान के बीज का वितरण शुरू हो गया है। वहीं, नर्सरी की तैयारी, उर्वरक और कीट नियंत्रण की भी जानकारी दी जा रही है।
आधुनिक तकनीक से की गई खेती अधिक उपज और मुनाफा दे सकती है। निजी दुकानों पर भी किसान वैकल्पिक बीज की तलाश में पहुंच रहे हैं।
कुछ किसान जैविक खेती को भी अपना रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी भी गोबर की खाद से खेती करने की सलाह दे रहे हैं।
इन बीजों की हो रही बिक्री
बीज भंडार पर मंसूरी, मालवीय सुगंधा, टाटा मंसूरी, साभा मंसूरी, सरजू-52, सीएटीएस जैसी बीज की वैरायटी किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसान अपनी पसंद की वैरायटी को प्राथमिकता दे रहे हैं।