फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधी रात सड़क पर टहलता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, राहगीरों के उड़ गए होश; वीडियो वायरल

Fri, 13 Nov 2026 11:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में ददरी बांध पर सड़क पर विशालकाय मगरमच्छ टहलता दिखा। इस दौरान वाहनों के बहिये ठहर गए। राहगीरों के होश उड़ गए। सड़क पर कुछ देर रहने के बाद मगरमच्छ बांध की ओर निकल गया। 
विज्ञापन
सड़क पर घूमता मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात का सन्नाटा, सुनसान सड़क और सामने चहलकदमी करता विशालकाय मगरमच्छ। मिर्जापुर जिले के ददरी बांध की सड़क पर रात करीब 10 बजे ऐसा ही नजारा देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। मगरमच्छ को सड़क पर टहलते देख लोगों ने अपना वाहन रोक लिया। कुछ देर तक सड़क पर घूमने के बाद वह बांध की ओर चला गया। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


संतनगर थाना क्षेत्र के बहरछठ निवासी आकाश यादव ने बताया कि वह हलिया में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात में ददरी बांध की सड़क पर अचानक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। उसे देखकर उन्होंने वाहन रोक दिया। 

कुछ देर तक मगरमच्छ सड़क पर टहलता रहा और फिर बांध की तरफ चला गया। उसके जाने के बाद वे घर के लिए रवाना हुए। सड़क पर मगरमच्छ दिखने की घटना का क्षेत्र में चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें