हलिया। वन रेंज के मुड़पेली गांव स्थित अनंती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप सोमवार को नंदलाल के खेत में पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से लोगों मे फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर अदवा बैराज में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सुबह छह बजे किसान नंदलाल अपने खेत में गया था। खेत में चहल-कदमी करते वक्त पांच फिट लंबा मगरमच्छ देखकर सन्न रह गया। जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने जानकारी वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा नीतू शर्मा ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ कब्जे में लेकर अदवा बैराज के गहरे पानी में छोड़ दिया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र ने बताया बांध से निकल कर मगरमच्छ खेत में पहुंच गया था।