फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलिया के जंगल से दूसरे दिन भी गांव में पहुंचा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के पूर्वा असान सिंह गांव के लोहरान बस्ती में मंगलवार की सुबह मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसकी सूचना प्रधान पति प्रहलाद मौर्य ने वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को बांधकर ट्रैक्टर ट्राली में रखते हुए अदवा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन

छह माह पूर्व इसी बस्ती के बगल के तालाब में दो बच्चों के साथ स्नान कर रहे थे। एक बच्चे की डूबने से हुई मौत के बाद तालाब को काटकर पानी को निकालने के बाद शव को निकाला गया था। ग्रामीणों का मानना था कि तालाब में मगरमच्छ का बसेरा है। मगरमच्छ ने पूर्व में बच्चे को अपना निवाला बनाया था। उसी तालाब से सटे हुए बस्ती में मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों में दहशत फैली गई। ग्रामीण तालाब में मगरमच्छों का बसेरा मान रहे हैं। तालाब में कोई स्नान करने नहीं जाता है। अगल-बगल के बस्ती के लोग भयभीत हैं कि मगरमच्छ कभी भी बस्ती में घुस कर खतरा कर सकता है। मगरमच्छ पकड़ने वाली वन विभाग में टीम में संजय दुबे, उमाशंकर वर्मा रहे। सोमवार को हलिया वन रेंज के परसिया मुड़पेली गांव में मगरमच्छ दिखाई दिया था। जिसे पकड़कर अदवा बांध में छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें