फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, बवाल

Mon, 09 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
सड़क हादसों में मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की शुक्रवार सुबह भटेवरा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी के लिए चील्ह तिराहे के पास मिर्जापुर-औराई मार्ग जाम कर दिया। समझाने जा रहे सीओ सदर को दौड़ा लिया। पथराव कर उनकी गाड़ी और एक रोडवेज की बस क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी, एडीएम पहुंचे और दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बाद में शाम सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर अंतिम संस्कार के लिए जाते समय ग्रामीणों ने पुरजागिर गांव के पास फिर जाम लगा दिया। एसपी सिटी अशोक और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और बीस हजार की तत्काल सहायता दी, तब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।


 चंदेल डढि़या गांव निवासी नीरज बिंद (25) के भाई की 15 मई को शादी है। नीरज कार्ड बांटने शुक्रवार को बाइक से निकला था। सुबह करीब दस बजे भटेवरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे नीरज सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए निकल गया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने के बाद थाने का घेराव कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने और मिर्जापुर-औराई मार्ग जाम करने चल दिए। जानकारी होने पर  सीओ सदर रामनाथ वर्मा ग्रामीणों को समझाने जा रहे थे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें