सोनभद्र के बैडाढ़ निवासी दो युवकों ने करमा थानाक्षेत्र के महुवरिया की एक महिला तथा उसकी दो पुत्रियों को शुक्रवार की रात घर में जिंदा जला दिया। इसमें एक बेटी की शनिवार को मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई और अन्य दोनों की हालत गंभीर है। घटना की वजह मोबाइल पर फोन करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
महुवरिया निवासी संतोष कुमार पटेल वाराणसी के रामनगर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनको दो बेटियां प्रिया (20), प्रीति (16) तथा एक बेटा अंशु है। बड़ी बेटी प्रिया संतोष के साथ फैक्ट्री में ही काम करती थी। अंशु व प्रीति घर पर रहते हैं।
मां अनीता (45) के अनुसार प्रिया होली पर घर आई थी। इसी दौरान छोटी बेटी को बैडाढ़ के दो लड़कों के बार-बार फोन करने को लेेकर विवाद हो गया। बताया कि दोनाें लड़के प्रीति के मोबाइल पर फोन कर उसके पिता तथा मुझे गाली देने लगे।
प्रीति ने इसकी जानकारी प्रिया को दी। शुक्रवार की रात अनीता घर में प्रिया और प्रीति के साथ पक्के मकान के एक कमरे में सोई थी। उसमें दरवाजा नहीं है। उस समय घर में और कोई नहीं था। रात करीब साढ़े 11 बजे नींद खुली तो देखा कि सभी आग से घिरी हैं और दो युवक भाग रहे हैं। दोनों