फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से हुई पिता, बेटी की मौत

विज्ञापन
दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चालकों की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा के खप्पड़ बाबा मंदिर के पास मंगलवार की सुबह ट्रक के टक्कर से बाइक से जा रही एक बालिका की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार सोनभद्र जनपद के सोनभद्र दवा लेने जा रहे था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने पति-पत्नी को वाराणसी  ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां पिता की मौत हो गई।


जमालपुर थाने के चनौली गांव निवासी दिनेश (27) की पत्नी अनीता (24) की तबियत खराब चल रही है। मंगलवार की सुबह आठ बजे वे अपनी पत्नी का इलाज कराने बाइक से राबर्ट्सगंज जा रहे थे। उनके साथ उनकी तीन वर्षीया पुत्री रिया भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर खप्पड़ बाबा के मंदिर के पास पहुंची सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको सीएचसी अहरौरा ले गई। जहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। माता-पिता ही को वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दिनेश की भी मौत हो गई। पत्नी की हालत भी गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें