फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबली प्रधान के गनर सस्पेंड

Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। रंजिश के चलते बहावड़ी में हुए धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू हत्याकांड के मामले में पुलिस की गाज अपने ही दो सिपाहियों पर गिर गई। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हत्यारोपी प्रधान बबली के दोनों गनरों को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन


जेल में बंद विक्की त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सागर की मां बबली वर्तमान में बहावड़ी की प्रधान है। उसी के चलते मृतक धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू की भाभी सुनीता भी पूर्व प्रधान रह चुकी है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने गांव बबली प्रधान को दो गनर उपलब्ध करा रखे थे। जिस वक्त गांव बहावड़ी में धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू की गोलियों की हत्या की गई।

सूत्रों के अनुसार उस वक्त बबली प्रधान देहरादून में थी। एसपी के अनुसार दोनों के दोनों गनरों ने स्थानीय अधिकारियों को यह तब बताना उचित नहीं समझा कि वह प्रदेश से बाहर जा रहे है। अधिकारियों ने इसकी सूचना नहीं देना घोर लापरवाही की श्रेणी में माना गया है। इसी के चलते एसपी विजय भूषण ने दोनों गनर प्रदीप, राहुल को लापरवाही सामने आने पर निलंबित कर दिया और जांच बैठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें