फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला

Sun, 30 Oct 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा क्षेत्र के तालर गांव के पास रविवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचल दिया। बेकाबू ट्रक पहले बिजली के पोल से टकराया और फिर डैंडपंप को टक्कर मार कर बरबाद कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हैंडपंप पर पानी भर रही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक वाहन छोड़कर  फरार हो गया। 

  रविवार की सुबह एक ट्रक सोनभद्र के मधुपुर से बोल्डर लादकर मधुपुर-राजगढ़ मार्ग से होते हुए मड़िहान जा रहा था। सुबह करीब सात बजे अहरौरा थाने के तालर गांव के पास ट्रक अनियंत्रित हो सड़क किनारे बने बाथरूम में कपड़ा साफ कर रही तालर के रहने वाले संतोष की पत्नी सुनीता (32) को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक हड़बड़ा गया और हंडपंप पर पानी भर रही रामलखन की पुत्री रिंकी (18) को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गया। सड़क किनारे बंधी संतोष की गाय को भी कुचल दिया। चक्के के  नीचे आने से सुनीता ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ममता  गंभीर रूप से घायल हो गई।  घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।  भारी संख्या में ग्रामीणों को आते देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी होते ही सीओ आपरेशन केपी सिंह, थानाध्यक्ष अहरौरा रमाकांत  यादव,राजगढ़ चौकी प्रभारी सुबेदार यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  सीओ आपरेशन केपी सिंह व अहरौरा थानाध्यक्ष तथा  राजगढ़ चौकी प्रभारी ने घायल युवती को राजगढ़ सीएचसी ले गए।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें