फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन को धमकी देने वाले तीन गिरफ्तार 

Sun, 30 Oct 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि को जान से मारने की धमकी देने  के  मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन कपिल मुनि के मोबाइल फोन पर  एक सप्ताह पूर्व  जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिला था।
विज्ञापन
  जिस पर चेयरमैन ने मुंगरा पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस की सहायता से सारा राज खुल गया।  जिसमें नगर के ही नईगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद, सदानंद कुमार  और ,सुजनीडीह निवासी मनोज कुमार रावत को पुलिस ने शनिवार  की शाम सात बजे सरयरुस्तम मोहल्ले  से   गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वह मोबाइल  सिम भी बरामद हुआ जिससे धमकी वाला मैसेज भेजा गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा  420, 506, 507, 201, 120 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें