फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौने की बैट्री में विस्फोट, किशोर की मौत

Sun, 21 May 2017 12:21 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
bomb blast - फोटो : the dawn
विज्ञापन
 खिलौने की बैटरी में शार्टसर्किट से हुए विस्फोट से पड़ोसी के घर खेलने गए किशोर जख्मी हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि उसके चेहरे और हाथ के परखच्चे उड़ गए थे। आनन-फानन में उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला गुरुवार की शाम अहरौरा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव का है।
विज्ञापन

 धुरिया गांव निवासी अर्पित दूबे (12) पुत्र संतोष कुमार दूबे अपने पड़ोस के यहां दोस्त के साथ खेलने गया। वह दोस्त के खिलौनों से खेल रहा था। 


खेलते समय एक खिलौने के बैट्री में शार्टसर्किट के चलते विस्फोट हो गया। इससे अर्पित के चेहरे व हाथ में गंभीर चोटें आईं। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ अर्पित को देख कर लोग परेशान हो उठे। आनन-फानन में उसे लेकर कुदारन स्थित  एक निजी चिकित्सालय में गए। जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी मानती है कि हादसा बैटरी फटने से ही हुआ है लेकिन अन्य पहलुओं पर भी सोच रही है। गांव वाले इसे इसे विस्फोटक पदार्थ से हुआ हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें