फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंट कर शिक्षक की हत्या, बैंगन के खेत में फेंका शव

Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
mirzapur
विज्ञापन
infant declear death
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव स्थित एक बैंगन के खेत में रविवार की सुबह एक निजी स्कूल के अध्यापक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान अजय कुमार (30) मानिकपुर के रूप में हुई। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आपरेशन केपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 मृतक के पिता रामराज ने बताया कि शनिवार की देर रात अजय अपने भाई के साथ खाना खाने के बाद  कमरे में सोने चला गया था। रात में कब वह कमरे से गायब हो गया, इस बारे में किसी को पता नहीं है। सुबह कमरे में नहीं मिला तो सभी ने सोचा कि टहलने गया होगा। सुबह करीब छह बजे गांव के ग्रामीणों ने सूचना दिया कि घर से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बैंगन के खेत में एक युवक की लाश पड़ी है। जो देखने से अजय लग रहा है।

मामले की जानकारी होते ही सभी भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और लाश को देखा तो अजय ही था। बताया कि किसी तार से उसका गला घोंट कर हत्या की गई है। अजय तीन साल पूर्व एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। इन दिनों वह क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाता था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता ने बताया कि उसका किसी से रंजिश नहीं थी। किसने उसकी हत्या की और क्यों की इसके बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा। वह काफी हंसमुख स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें