फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से दो युवकों की गई जान

Wed, 17 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
आग बुझाती फायर ब्र‌िगेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परसनपुर गांव के पास पिकअप के धक्के से मंगलवार को दिन में ढाई बजे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



पड़री के आमघाट स्थित चौरा गांव निवासी सुभाष (28) पूना की एक कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में मड़िहान थाना क्षेत्र के बनतरवा दाढ़ीराम गांव निवासी रिंकू (28 ) काम कर रहा था। एक ही क्षेत्र के निवासी होने के कारण दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। कंपनी से छुट्टी लेकर 20 जुलाई 2016 को दोनों एक साथ घर आए थे। मंगलवार की पूर्वाहन 11 बजे सुभाष, रिंकू के गांव गया और उसे साथ लेकर चुनार के दुर्गा  मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए उसे साथ लेकर निकला।

दर्शन-पूजन करने के बाद बाइक सवार दोनों युवक जैसे ही मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग स्थित परसनपुर गांव के पास पहुंचे कि चुनार से सीमेंट लादकर मिर्जापुर आ रही तेज  रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन



 सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गए। वहां देखते ही चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार सुभाष दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वहीं रिंकू दो भाईयों में छोटा था। सुभाष के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें