फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रीवां में गैंगरेप

Mon, 20 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक के साथ गई थी।फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद युवक से मिलने मध्य प्रदेश गई शहर कोतवाली क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दो साथियों के साथ रीवां में दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची रीवां पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर उसका नाम-पता पूछने के बाद शहर कोतवाली को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। उधर, रीवां में समान थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 किशोरी की चार महीने पूर्व मध्य प्रदेश के शंकरगढ़ निवासी एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। किशोरी 10 जून को उससे मिलने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसे लेकर युवक रीवां चला गया। जहां रात में उसने अपने दो अन्य साथियों  के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने किशोरी को सड़क किनारे एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया और फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने जब किशोरी को अचेतावस्था में पड़े देखा को पुलिस को सूचना दी।  रीवां पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।

होश में आने पर किशोरी ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात पर  गैंगरेप का केस दर्ज कर मिर्जापुर शहर कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। जानकारी होते ही वासलीगंज चौकी इंचार्ज संजय कुमार रीवां के समान थाने पहुंचे और किशोरी को मिर्जापुर ले आए। उनका कहना है कि किशोरी का मेडिकल करा दिया गया है। दो दिन बाद उसका 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। उधर, रीवां के समान थाने की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें