कृषक महाविद्यालय समेत कई स्कूलों के प्रबंधक से सनलाइट गैंग के नाम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके आईटीआई कॉलेज का ही एक छात्र तथा उसका एक रिश्तेदार था। शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे चुनार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में एसपी ने पत्रकारों को शुक्रवार को बताया कि चुनार क्षेत्र के पचेवरा निवासी पारसनाथ सिंह कृषक महाविद्यालय समेत कुल 14 विद्यालयों के संचालक हैं। एक युवक ने तीन सितंबर को रात 11 बजे फोन पर खुद को सनलाइट गैंग का बताते हुए पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी और विद्यालय उड़ाने की धमकी दी। चार सितंबर की सुबह एक बार फिर युवक ने फोन कर रंगदारी मांगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस पर एसपी ने एएसपी आपरेशन अरविंद मिश्रा, सीओ चुनार मुकेश उत्तम, व क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह तथा सर्विलांस के अजय यादव के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया।
दोपहर आरोपी राजकुमार उर्फ रामसरन निवासी कोलना थाना अदलहाट पारसनाथ सिंह के आईटीआई कॉलेज का छात्र है। पत्नी के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए उसने अपने साले दीपक भोलानाथ निवासी दरवान थाना मड़िहान को पकड़ा गया।