फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 48 घंटे बाद काशी पहुंची स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने कैंट स्टेशन पर किया हंगामा; 30 ट्रेनों के मार्ग बदले

Thu, 12 Nov 2026 05:39 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

48 घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक मिर्जापुर-दीनदयाल उपाध्याय रूट की 30 ट्रेनों को वाराणसी के रास्ते रवाना किया गया। इससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन ट्रेन में बैठने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में रेल पटरी के सुंदरीकरण के कारण प्रयागराज-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की सभी ट्रेनों को वाराणसी जंक्शन के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया। मंगलवार देर शाम से बुधवार देर शाम तक रूट की 30 ट्रेनों को बदले मार्ग से गुजारा गया। इन्हीं में से 01037 एलटीटी-रक्सौल स्पेशल ट्रेन और 01149 पुणे-दानापुर स्पेशल के यात्रियों ने वाराणसी जंक्शन पर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


वाराणसी जंक्शन पहुंचते ही यात्री उतर गए और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यात्रियों ने ट्रेन में पानी और गंदगी की समस्या पर नाराजगी जताई। ट्रेन संख्या 01037 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल के यात्रियों ने बताया कि ट्रेन 9 नवंबर को शाम 6 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चली थी। 

लगातार देर हुई ट्रेन के कारण 48 घंटे बाद भी यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। नाराज यात्रियों ने वाराणसी जंक्शन पहुंचते ही हंगामा खड़ा कर दिया। पूरा किराया चुकाने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा था। ट्रेन में गंदगी और पानी न होने का आरोप लगाया। ऐसे ही ट्रेन संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल के यात्रियों ने भी हंगामा किया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप भी लगाया

आरोप लगाया कि पहले प्रयागराज और फिर कैंट स्टेशन के आउटर में ट्रेन को 2 घंटे खड़ा रखा गया। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भूख-प्यास और शौचालय की समस्या से जूझना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। 

आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी समझाने के बाद यात्री वापस बोगियों में बैठे और दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। उत्तर रेलवे के एडीआरएम बीके यादव ने बताया कि मिर्जापुर में रेलवे पटरी पर काम हो रहा था। इस कारण ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं। 

वाराणसी जंक्शन पर पहले ही ट्रेनों का दबाव रहता है। 30 ट्रेनों के डायवर्ट हाेने से स्टेशन पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि, नियमित ट्रेनों के साथ ही डायवर्टेड ट्रेनों को भी बारी बारी रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें