फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी जाते समय सिक्योरिटी गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने पैर से मारा धक्का, बंदूक छीनकर फरार

Tue, 13 Oct 2020 10:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा के पास मंगलवार की शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी पर जाते समय गार्ड को पैर से धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसकी बंदूक छीनकर फरार हो गए। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के मगरदा गांव निवासी 55 वर्षीय रामराज इटवा के पास सूजी मिल में गार्ड के पद पर कार्य करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह शाम को सूजी मिल में नाइट ड्यूटी के लिए अपने लाइसेंसी बंदूक के साथ बाइक से जा रहे थे।

आरोप है कि वह इटवा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पैर से बाइक में धक्का मारा। जिससे रामराज सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश बंदूक छीनकर कर फरार हो गए। हालांकि बंदूक में गोली नहीं थी।
विज्ञापन


रामराज ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी।  सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, देहात कोतवाली अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रामराज की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें