फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर एसपी का छापा

Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चोरी से बिजली का तार बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के किशुन प्रसाद की गली स्थित एक             गोदाम पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान उन्होंने गोदाम के बाहर खड़े एक ट्रक पर लदे एल्युमिनियम तार के बारे में गोदाम मालिक को बुला कर पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने बिजली और वाणिज्य कर विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा।  
विज्ञापन
उधर गोदाम मालिक ने कहा कि वह सतना से ई-टेंडर के जरिए तार को खरीद कर लाया है।    बता दें कि मंगलवार की सुबह किसी ने पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को सूचना दिया कि नगर के किशुन प्रसाद की गली के पास एक ट्रक खड़ा है। जिसमें चोरी के बिजली के तार लदे हैं। जिसे लोग गोदाम मालिक को बेचने आए हैं। जानकारी होते ही बगैर किसी को सूचना दिए पुलिस अधीक्षक छापेमारी करने पहुंच गए।   सुबह-सुबह एसपी द्वारा छापा मारने की खबर लगते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस भी आनन फानन में भाग कर पहुंची।   
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने गोदाम मालिक से तार के बारे में पूछताछ किया तो उसने बताया  कि सतना से ई-टेंडर के जरिए रेलवे से तार को खरीदा है।  इसके बाद पुलिस अधीक्षक                 ने मामले को बिजली एवं वाणिज्य कर विभाग की टीम को जांच  सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें