फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैैनेजर और सेल्समैन की हत्या

Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
जांच करते पुल‌िसकर्मी
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां-राजातालाब मार्ग पर कोहड़िया गांव के पास रविवार की रात पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत दो लोगों की गला रेतकर हत्या करने के बाद बदमाश चार लाख 10 हजार रुपये लूट ले गए। अपराधी सीसी टीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।   
 इलाहाबाद के हड़िया निवासी रंजन सिंह का कछवां थाने के कोहड़िया गांव में पेट्रोल पंप है। इसको उन्होंने कछवां थाने के चड़िया गांव निवासी अपने साले विशाल सिंह को संचालन के लिए दिया है। पंप पर दामोदरपुर गांव का किशन गोड़ (25) मैनेजर और इसी गांव का राहुल प्रजापति उर्फ पिंटू (25) सेल्समैन था। दोनों यहां दो वर्ष से काम कर रहे थे। लोगों के अनुसार, रात दस बजे तक किशन और राहुल ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री की और इसके बाद केबिन में सोने चले गए। आशंका है कि देर रात पहुंचे बदमाशों ने अंदर घुस कर किशन और राहुल से मारपीट करते हुए उनका गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद पलंग पर रखी चाभी से तिजोरी खोल कर उसमें रखे चार लाख 10 हजार रुपये लूट ले गए। सुबह करीब पांच बजे एक ट्रैक्टर चालक डीजल लेने पहुंचा। बाहर किसी के न दिखने पर उसने पिंटू को कई बार आवाज लगाई। इसके बाद वह रसीद काटने वाले कमरे के पास पहुंचा और शीशे से अंदर झांका तो पूरे केबिन में खून बिखरा था तथा किशन और पिंटू की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। इसके बाद वह वहां से चला गया और करीब एक किलोमीटर दूर स्थित दूसरे पेट्रोल पंप पर पहुंचा और डीजल भरवाते समय कर्मचारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल पेट्रोल पंप संचालक विशाल को फोन कर बताया। विशाल ने कछवां पुलिस को सूचना दी। तब कछवां थानाध्यक्ष विश्व ज्योति राय फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी भी पहुंचे। एसपी ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वाएड को बुलवाया। टीम ने फिंगर प्रिंट लेते हुए इलाके की जांच की, लेकिन पुलिस की इस पड़ताल पर बरसात से पानी फिर गया और खोजी कुत्ता पंप के अलावा और कहीं नहीं जा सका। एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
कछवां के कोहड़िया स्थित पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों की रविवार की रात गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रथम दृष्टया लूट का दिख रहा है, लेकिन और भी कोई प्रकरण हो सकता है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें