फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गला रेत कर हत्या

Tue, 22 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता चल रहे किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर लालगंतज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गांव के खेत में फेंक कर उसे धान की फसल से ढंक दिया था। मामला उस वक्त खुला जब सोमवार को मजदूर खेत में धान का बोझ बांधने पहुंचे तो देखा कि एक स्थान पर एक युवक का शव छिपा कर रखा गया है। युवक का गला रेता गया है। मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सुभाष मौर्या 35 वर्ष पुत्र जनकराम निवासी गड़बड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन


पहचान होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गड़बड़ा गांव निवासी सुभाष मौर्य 35 वर्ष पुत्र जनक राम घर से शनिवार की रात अबूझ हाल में गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने समझा कि वह किसी रिश्तेदारी में गया है। इसी बीच सोमवार की दोपहर कुछ मजदूर गड़बड़ा गांव निवासी जवाहर मौर्या के खेत में कटे धान के फसल का बोझ बांधने पहुंचे। वह बोझ बांधने में लगे हुए थे।

एक साथ पर अधिक फसल देखा तो उसे उठाने पहुंचे। फसल उठाते ही उनके होश उड़ गए। उसके नीचे एक युवक की लाश पड़ी थी। जिसका गला रेता गया था। यह देखते ही मजदूर हैरान हो गए। शोर मचाते हुए खेत मालिक को सूचना दी। जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सुभाष के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें