फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में भाई  ने ली भाई की जान 

Tue, 28 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज में जमीन विवाद में हत्या के बाद जिला अस्पताल पहुंचे दुखी परिजन।
विज्ञापन
जमीन का एक टुकड़ा भाई के रिश्ते पर भारी पड़ गया। हलिया थाना क्षेत्र के रतेह चौराहे पर रविवार को भूमि विवाद में छोटे भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर बड़े भाई की जान ले ली। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


 रतेह चौराहे पर देवरी दक्षिण गांव निवासी सियाराम चौरसिया (50) की चायपान की दूकान है। सियाराम बारिश के मद्देनजर दूकान के मड़हे को रविवार को ठीक कर रहे थे। इसी बीच उनका छोटा भाई सदावृक्ष अपने पुत्रों के साथ पहुंचा और जमीन को अपना बताते हुए मड़हा हटाने के लिए कहा। सियाराम ने विरोध किया तो बात बढ़ गई। सियाराम ने भी अपने लड़कों को बुला लिया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लाठी लगने से सियाराम (50) तड़पने लगे और उनके पुत्र जीतू (30) का सिर फट गया।

आनन-फानन में दोनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। वहां से सियाराम चौरसिया को जिला अस्पताल और वहां से वाराणसी भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में सियाराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हलिया थाने में दर्ज एनसीआर को बदल कर अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें