फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन कराने के विवाद में दो पंडों की हत्या

Fri, 12 Dec 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी वीआईपी रोड पर दर्शन कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान गुुरुवार सुबह दस बजे पंडों में हुई भिड़ंत में दो की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि तीसरा पंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल पंडे को गंभीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी दो पंडों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पश्चिम मोहाल निवासी दुर्वासा द्विवेदी की ओर से विंध्याचल थाने में दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे वह अपने भाइयों मृत्युंजय (उम्र 30 वर्ष) और धनंजय (35 वर्ष) के साथ एक दर्शनार्थी को मंदिर में दर्शन कराने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में मिले पंडा ज्ञानचंद्र पांडेय तथा उसके पुत्र शुभम ने उनको रोक लिया। ये दोनों जिद करने लगे कि दर्शनार्थी को वे मंदिर में दर्शन कराने ले जाएंगे।

इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होे गया। विवाद बढ़ने पर ज्ञानचंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उनके भाई मृत्युंजय द्विवेदी को गोली मार दी।

बीच बचाव करने पहुंचे एक अन्य पंडे शिवशंकर गिरी (31 वर्ष) की भी गोली मार दी। इसके बाद कटवासा (गड़ासे जैसा धारदार हथियार) से धनंजय के ऊपर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उधर, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। रास्ते से गुजर रहे दर्शनार्थी इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोग तुरंत तीनाें को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने मृत्युंजय द्विवेदी और शिवशंकर गिरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि धनंजय की स्थित गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके आरोपियों को तुरंत पकड़ने के आदेश दिए हैं।

एसपी ने कहा हत्यारोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें