फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई विवाहिता

Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मासूम बेटे का कत्ल कर फांसी के फंदे पर झूला - फोटो : demo
विज्ञापन
 गिजर कला गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ने अपनी साड़ी का फंदा बना कर पंखे से लटक गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बिजर कलां निवासी संदीप पांडेय की पत्नी रानी (30) ने बुधवार की शाम फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। जब उसकी सास पानी लेने गई तो उसने अपने एक वर्षीय पुत्र को घर की एक महिला को खिलाने के लिए सौंप दी। इसके बाद अपने कमरे में चली गई। वहां अपने साड़ी का फंदा बना कर पंखे से झूल गई।


काफी देर बाद परिवार के कमरे में गए तो देखा कि वह फंदे से लटक रही है। उसे फंदे से नीचे उतारा और घर पर चिकित्सक बुला कर जांच कराई। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने देर रात मायके तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। परिवार के अनुसार रानी की शादी दो वर्ष पूर्व संदीप पांडेय पुत्र कृपाशंकर पांडेय के साथ हुई थी। उसका मायका इलाहाबाद जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें