पड़ोस के ही एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार करते हुए अश्लील वीडियो बना कर बार बार संबंध बनाने का दबाव बना रहे एक युवक की बात मानने से जब युवती ने इंकार किया तो युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अश्लील वीडियो की चर्चा पूरे क्षेत्र में जब हुई तो परिवार के लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि मुंबई में रह कर पान की दूकान चलाने वाला एक युवक दो माह पूर्व अपने भाई की शादी में अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित गांव आया था। इसी दौरान उसकी जान पहचान गांव के ही एक युवती से हो गई। जिसे उसने कुछ दिन पूर्व नशीला पदार्थ खिला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार करते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
बनाए गए वीडियो के माध्यम से युवती को धमकाते हुए बार बार संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। दबाव से उब चुकी युवती ने जब संबंध बनाने से इंकार किया तो उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी जब लोगों के माध्यम से युवती के परिजनों को हुई वह आग बबूला हो गए और युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसके विरुद्ध पुलिस में तहरीर देकर दुराचार समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज होने जानकारी होते ही युवक घर से फरार हो गया।
पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए रविवार को अहरौरा इलाके से पकड़ लिया।