इलाहाबाद बैंक शाखा राजगढ़ व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बघौड़ा के सामने से ही दो उपभोक्ताओं का बाइक सवार उचक्के दो दो हजार रुपये शनिवार की दोपहर छीनकर फरार हो गए है। दिन दहाड़े पुलिस के सामने ही उचक्के दो लोगों से पैसा छीनकर फरार हो गए और पुलिस उनको पकड़ तक नहीं पाई। जानकारी होने पर पहुंचे थानेदार दोनों भुक्तभोगियों से तहरीर देकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
मड़िहान थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी रामचंदर (55) शनिवार को इलाहाबाद बैंक शाखा राजगढ़ से पैसा निकालने गए थे। बैंक से दो हजार रुपये निकालने के बाद पंजाब बैंक के पास से अपने घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और हाथ में लिए पैसा व पासबुक छीन लिए। उचक्के पैसा छीनने के बाद पासबुक वहीं फेंक दिया और भाग निकले। पैसा छीनते भुक्तभोगी शोर मचाने लगा लेकिन कोई उसे पकड़ नहीं पाया।
बैंक के पास पुलिस कर्मी की मौजूदगी में उचक्के पैसा छीनकर फरार हो गए और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। थोड़ी देर बाद ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बघौड़ा के सामने से शनिवार की दोपहर ही एक और व्यक्ति से बाइक सवार उचक्के ही दो हजार रुपये छीन ले गए। इतना ही उचक्के अपनी बाइक छोड़ दिए और उपभोक्ता का लेकर भाग निकले। पुलिस बाइक के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।