फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: पहले पिलाई बीड़ी फिर बेहोश किया और फावड़े से गला काटकर ले ली जान, वारदात की वजह थी ये

Sat, 05 Sep 2020 06:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा भड़ेवल गांव में एक पखवारा पूर्व फावड़ा से अधेड़ की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी। पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक ने अधेड़ की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को दैत्रावीर बाबा मंदिर बिंदपुरवा से गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और खून से सना कपड़ा आदि बरामद कर लिया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में किया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के बिंदपुरवा  भड़ेवल गांव गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्नीलाल अविवाहित था। वह अकेले रहता था रोजी-रोटी के लिए वह वाराणसी में रिक्शा चलाता था। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर आकर ही रहता था। 20 अगस्त की रात को उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में राजन सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।

पुलिस को पड़ताल में पता चला कि हत्या बिहारी यादव पुत्र पारस यादव निवासी शिवनाथपुर चोरमरवां थाना बबुरी चंदौली ने अपनी पत्नी के मुन्नीलाल से अवैध संबंध के कारण की है। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी बिहारी यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्या करना स्वीकार करने के बाद पुलिस ने फावड़ा और खून से सना लोवर आदि बरामद कर लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पशुपालन का कारोबार करता है। पशुओं के लिए चारा लाने के लिए पत्नी सीवान में जाती थी। इस दौरान पत्नी का मुन्नीलाल से संपर्क हो गया। हत्या करने से चार दिन पहले पत्नी को मुन्नीलाल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

बताया कि हत्या वाली रात को वह मुन्नीलाल की मड़ई पर आया और बीड़ी मांग कर साथ पीने लगा। इसके बाद मुन्नीलाल बिंद की हत्या करने के इरादे से पटक कर बेहोश कर दिया। इसके बाद फावड़े से गला काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें