फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुराचार

Wed, 24 May 2017 12:28 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
CYBER CRIME
विज्ञापन

विज्ञापन
 घर से भिंडी खरीदने गई आठ वर्षीया मासूम के साथ गांव के ही एक युवक पर उसे पकड़ कर रविवार की शाम दुराचार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुराचार, एससी एसटी तथा पास्को एक्ट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी आठ वर्षीया एक बालिका रविवार की शाम गांव के एक दुकान पर थी। इसी दौरान गांव के ही 24 वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर जब पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो परिजन आगबबूला हो गए। उसके पिता तुरंत थाने पर पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्घ दुराचार, पास्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य आरोपों के तहत मुकदमा पंजीकृत करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने सीओ चुनार मुकेश चद्र उत्तम मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी। थाना प्रभारी अदलहाट अंजय कुमार को सूचना मिली कि रामपुर तिराहा पर आरोपी वाहन का इंतजार कर रहा है। तत्काल वह पहुंचे और आरोपी सुरेश बिंद निवासी गयासपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार करके  जेल भेज दिया। दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा और दो बच्चे का पिता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें