फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के गढ़ में मां दिखाएंगी ताकत

Mon, 01 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज की 143वीं जयंती पर एक अगस्त को अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल बाइक जुलूस निकालेंगी। जुलूस को उनकी मां कृष्णा पटेल झंडी दिखाएंगी।
विज्ञापन



आरक्षण बचाओ अपना दल लाओ के नारे के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री और अपनी छोटी बहन अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में बाइक जुलूस निकाल अपनी ताकत का एहसास कराएंगी। 


सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर बाइक जुलूस को सफल बनाने के लिए अद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा चुनाव 2017 को देखते हुए अद के दोनों पक्षों में सरगर्मी बढ़ गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बताया कि अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसका समापन मिर्जापुर में एक अगस्त को होगा। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में सदैव काम कर रही हैं, इनसे सीधे जुड़ने के लिए बाइक जुलूस का आयोजन किया गया है।


 इसके लिए प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच आशाराम कसेरा को प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश सचिव ने बताया कि नगर में बाइक जुलूस शास्त्री पुल से शुरु होकर इमामबाड़ा, लालडिग्गी, भैंसहिया टोला, तुलसी चौक, पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, घंटाघर, रामबाग, पुलिस लाइन और भरुहना होते हुए मड़िहान विधानसभा में जाएगा।


जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि अपना दल द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर नगर, मड़िहान और चुनार विधानसभा में बाइक जुलूस निकाला जाएगा। 



बाइक जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए मड़िहान से पटेल नगर, राजगढ़ से सक्तेशगढ़ होते हुए चुनार और जमुई तक जाएगा इसके बाद कैलहट, परसोधा होते हुए नरायनपुर त्रिमोहानी पर सभा मेें बदल जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें