फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बदमाशों ने छीन लिए 24 हजार

Fri, 23 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाश गुरुवार की दोपहर एक बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास दिन दहाड़े साइकल सवार एक व्यक्ति से 24 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तरकापुर की ओर निकल गए। शोरगुल होने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। घटना के बाद भुक्तभोगी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी वाहिद खजांची का चौराहा स्थित बैंक आफ इंडिया से गुरुवार को पैसा निकालने आया था।

दोपहर करीब एक बजे वह पैसा निकाल कर  जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास पहुंचा तो उसकी साइकल के अगले पहिये में रस्सी फंस गई। वाहिद साइकल से नीचे उतर कर पहिये में फंसे रस्सी को बाहर निकालने लगा तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उसके हैडिंल में लटका झोला छीन कर फरार हो गए। जब तक वह शोर मचाता तब तक बाइक सवार उचक्के झोला लेकर तरकापुर की ओर भाग गए। शोरगुल होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन उचक्कों को पकड़ नहीं पाई। घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाल संजय राय व वासलीगंज चौकी इंचार्ज  फोर्स के साथ पहुंच गए और बदमाशों कीतलाश शुरू कर दी लेकिन पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें