जमालपुर क्षेत्र के चैनपुरा गांव में नदी किनारे गुरुवार की सुबह एक अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की शोरगुल पर पहुंचे परिवार के लोग बगैर किसी को बताए शव को दाहसंस्कार के लिए ले जाने लगे। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कफन समेत उठाकर थाने ले आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने अधेड़ की हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंकने की आशंका जताई।
चैनपुर गांव निवासी हरिहर बिंद 50 वर्ष पुत्र छांगुर बुधवार की रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए नदी किनारे निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीण नदी किनारे शौच के लिए गए तो हरिहर बिंद पड़ा था। हरिहर को मृत अवस्था में देखते ही ग्रामीण भागकर गांव में पहुंचे और परिजनों को इसके बारे में बताया। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और उसके शव को दाहसंस्कार के लिए उठा ले गए। परिवारीजन शव को दाहस्कार के लिए ले जा रहे थे किसी ने इसी सूचना पुलिस को दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो हरिहर बेटी की शादी करने के लिए परेशान चल रहा था। बुधवार की रात उसकी रहस्यमय परिस्थितियो मे मौत होने की जानकारी होने की खबर लगने पर लोगों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई। इस संबंध में पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी कि उसकी हत्या हुईम है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है।