फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला जंगल में आग लगने से खलबली

Sat, 23 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
मिर्जापुर जंगल में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के बेला जंगल में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण करीब दो किलोमीटर तक जंगल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की खबर लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए नायब तहसीलदार मड़िहान व वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। लेकिन जंगल में उठ रही आग की लपटे देखकर किसी की हिम्मत अंदर जाने को नहीं हो रही थी। सभी दूर से जंगल को जलते देखने को मजबूर रहे। 
विज्ञापन

बता दें कि बेला जंगल में शुक्रवार की सुबह दोपहर 12 बजे अचानक धुआ उठने लगा। देखते ही देखते जंगल धू धू कर जलने लगा। जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही नाबय तहसीलदार व वन दारोगा अग्निशमन विभाग को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। लेकिन आग इतनी तेजी से जंगल में फैल रही थी कि वह अंदर नहीं जा सके।   मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जंगल में कोई रास्ता नहीं होने पर अंदर नहीं जा सके। हवा का दबाव अधिक होने के कारण आग फैलती ही गई और शाम सात बजे तक करीब दो किलोमीटर तक जंगल जलकर नष्ट हो चुका था। नायब तहसीलदार रवि रंजन मौके पर मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें