फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बाइक की टक्कर में पिता पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार को ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के पवनी गांव निवासी वंशराज (50) अपने पुत्र वीरेंद्र कुमार (30) के साथ शनिवार की सुबह लगभग नौ सोनभद्र जा रहे थे। चुनार -राजगढ़ मार्ग पर हिनौता गांव के पास पहुंचते ही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गई। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया। चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन









ट्रक और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें