चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार में रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार जौनपुर से मिर्जापुर आ रहे थे। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कटरा कोतवाली के गणेशगंज निवासी आनंद अग्रहरी अपने फुफेरे भाई अरुण अग्रहरी के साथ रविवार जौनपुर गया था। शाम को लौटते समय जैसे ही बाइक सवार पुरजागीर चौराहे पर पहुंचा कि वहां सड़क किनारे पहले से खड़ा एक ट्रक अचानक चल दिया। जिससे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां आनंद अग्रहरि की मौत हो गई। अरुण की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सका ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।