फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत्

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर पुलिस चौकी के पास टेलर के धक्के से सायकिल सवार एक युवक की बुधवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम रामजीपुर निवासी अभिमन्यु पांडेय 45 वर्ष पुत्र गौरी पांडेय सायकिल से बुधवार की देर शाम को जीवनाथपुर स्थित फैक्ट्री में काम करके घर जा रहा था। पुलिस चौकी के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे टेलर ने धक्का मार कर भागने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक अभिमन्यु पाण्डेय जिवनाथपुर किसी फैक्ट्री में काम करता था । प्रतिदिन सायकिल से आता जाता था। अभिमन्यु को एक पुत्र व तीन पुत्री है। मात्र एक पुत्री की शादी किया था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग चौकी पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्थान निवासी टेलर चालक को जेल भेज कर टेलर का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें