फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो चोर हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय बाजार स्थित मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में हुई चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। रविवार को सुबह छह बजे चोरी के सामान के साथ आरोपी ददरी रोड स्थित बीएसएनएल टावर के पास कहीं भागने की फिराक में खडे़ थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में हलिया निवासी गोविंद के पास से सात हजार नकद, दो बाल्टी मोबिल तथा दूसरे आरोपी निखिल निवासी हलिया के पास से छह हजार पांच सौ रुपये नगद तथा 2 बाल्टी मोबिल बरामद किया। चोरी का सामान बाजार निवासी सद्दाम टायर वाले के पिछवाड़े पुराने टायर में छिपा कर रखा गया था। चोरों की निशानदेही पर पुलिस सामान बरामद कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि शुक्रवार की रात दुकानदार कपिल म्श्रि अपनी दुकान बंद कर आठ बजे रात घर में सोने चले गए। सुबह दुकान खोला तो देखा की पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है। दुकान के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। कपिल मिश्र ने शनिवार को थाने में लिखित तहरीर दे कर दुकान में रखे दस मोटरसाइकिल टायर, 10 बाल्टी मोबिल और 20 हजार रुपए नकद चोरी की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद उपनिरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए चोरों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय विक्रम यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र राम, कांस्टेबल अनिश खां, धीरज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें