फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचल कर देवर भाभी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव के पास मंगलवार की दोपहर ढाई बजे सड़क के किनारे खड़े देवर-भाभी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ (कोठिलवा) निवासी रामाश्रय (35) अपनी भाभी शिवकुमारी पत्नी राजाराम के साथ सोनभद्र के करमा स्थित रिश्तेदार के यहां गया था। वहां से मंगलवार की दोपहर ढाई बजे लौटते समय वह मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरियां गांव के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर रामाश्रय और शिवकुमारी बात कर ही रहे थे। इसी बीच चुनार से ईंट लाद कर सोनभद्र की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में घायल रामाश्रय और शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी एवं राजगढ़ पुलिस पहुंची। लोगों की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और वे आनन फानन में अस्पताल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें