फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने को लेकर किरीश की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मदरा गांव में 26 अगस्त की दोपहर खाने के लिए विवाद होने पर साथी मजदूर ने किरीश बिंद को पीपल के पेड़ के तने पर पटक दिया था और सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को मंगलवार की रात जमालपुर क्षेत्र के मदरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर मंगलवार को जमालपुर थाने का घेराव किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि जमालपुर थाने मदरा गांव निवासी पवन तिवारी ने अपने खेत की सिंचाई के लिए तेतरिया गांव के किरीश बिंद (35) के अलावा मदरा के राममूरत तथा गुडडू को 22 अगस्त को बुलाया था। तीनों तीन दिनों तक खेतों की सिंचाई करते रहे। चौथे दिन 26 अगस्त को पवन के घर से मजदूरों के लिए खाना आया। राममूरत व गुडडू ने खाना खा लिया और तालाब के पास स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे किरीश को सोता छोड़ दिया। किरीश की जब नींद खुली तो खाना नहीं मिलने पर वह राममूरत से झगड़ा करने लगा। मामला बढ़ने पर राममूरत ने किरीश को पीपल के तने पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौत हो गई। किरीश के भाई ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर ही रही थी कि पता चला कि राममूरत मंगलवार की रात घर से भागने वाला है। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज व उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें