फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोलेरो की टक्कर, एक मृत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। सोनभद्र के कर्मा थाने क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ से शाहगंज रोड़ पर बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। शव का पंचनामा कर सोनभद्र पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के नदीहार शाहगंज बाजार हाईवे पर इमलीपुर के पास मंगलवार को 11 बजे पूर्वाह्न बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बाइक चालक सुरेंद्र विश्वकर्मा (40) पुत्र बचाऊ निवासी सरैया थाना राबर्टसगंज तथा पीछे बैठे हुए राम प्रताप पटेल (55) एवं उनकी पत्नी प्रभावती देवी (50) निवासी बराक थाना राबर्टसगंज सोनभद्र शामिल है। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया, जहां पर बाइक चालक सुरेंद्र विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा पति पत्नी को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। बोलेरो को बरवां थाना शाहगंज के ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, बताया गया कि रामप्रताप अपनी दवा लेने के लिए स्थानीय राजगढ़ बाजार में आ रहे थे कि बोलेरो एवं बाइक की रास्ते में ही टक्कर हो गई। इसमें सुरेंद्र विश्वकर्मा की मौके पर ही दम तोड़ दिया और पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें