फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों से लैस बदमाशों ने स्कॉर्पियो तोड़कर चालक को पीटा, सोने की चैन और 20 हजार की नकदी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर मंगलवार दोपहर फिल्मी अंदाज में दो गाड़ियों में सवार युवकों ने स्कॉर्पियो रुकवाकर चालक की कनपटी में पिस्तौल तानकर उसकी पिटाई की। डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस, सीआईए और स्पेशल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायल का सिविल अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस को दिए बयान में घायल ने आरोपियों पर सोने की चैन, 20 हजार की नकदी और गाड़ी छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावर स्कॉर्पियो की चाबी भी निकाल ले गए और इसके चलते गाड़ी दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर बीचोंबीच खड़ी रही। इसके चलते मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था एक घंटे तक प्रभावित रही। बाद में सदर थाना पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटाकर नीचे खड़ा किया और इसके बाद ही मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई।
शहर के प्रेम नगर कालोनी निवासी प्रवीन मंगलवार को किसी काम से अपनी स्कॉर्पियो लेकर रोहतक गया था। दोपहर करीब दो बजे वह रोहतक से दादरी आने के लिए चला था। प्रवीन के अनुसार जब वह मिसरी गांव के समीप पहुंचा तो एक एर्टिगा और एक आई-10 कार उसके गाड़ी के पीछे लग गई। प्रवीन ने बताया कि वह रावलधी गांव में स्थित बाबा न्यारामदास मंदिर से करीब 20 कदम आगे पहुंचा था। दोनों गाड़ियों ने ओवरटेक कर उसकी स्कॉपियो रुकवा ली। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दोनों गाड़ियों में सवार करीब 15 युवक नीचे उतर आए। उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसे नीचे उतार लिया। इस दौरान कुछ युवकों ने उस पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसकी गाड़ी पर डंडे और पत्थर बरसाते रहे। प्रवीन ने बताया कि बदमाशों ने उसकी स्कॉर्पियो के सभी शीशे तोड़ डाले। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चैन और गाड़ी में रखे करीब 20 हजार रुपये और चाबी निकाल ली। इसके बाद अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखकर तुरंत सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगराम अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। कुुछ ही देर बाद सीआईए और स्पेशल स्टाफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। इधर, मामले की सूचना मिलते ही प्रवीन के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल प्रवीन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर पुलिस को दिए बयान में प्रवीन ने बताया है कि वह कुछ हमलावरों को पहचानता है। इस आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिल्लाता रहा स्कॉर्पियो सवार, नहीं किया रहम
प्रवीन ने बताया कि जब उसे गाड़ी से नीचे उतारा तो हमलावरों से उसने इसका कारण भी पूछा। इस पर उन्होंने मचा चखाने की बात कही और उसकी पिटाई के साथ गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रवीन ने बताया कि वह हमलावरों से ऐसा न करने की गुहार लगाता रहा लेकिन उन्होंने कोई रहम किए बिना उस पर और गाड़ी पर डंडों से ताबड़तोड़ वार जारी रखे।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस, सीआईए और स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो चालक प्रवीन के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, छीना झपटी, मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एर्टिगा और आई-10 में सवार बदमाशों का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। - जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें