ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गोकुल व पंवारी में बधा नहर खुलवाने गए सींचपाल को दबंगों ने मारपीट की नियत से दौड़ा लिया। किसी तरह उनके चंगुल से मुक्त हुए सींचपाल ने गांव के चार व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। इसे लेकर गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
गड़बड़ा गोकुल व पंवारी गांव में सूख रही धान की फसल को बचाने के लिए गांव के ही चार लोगों द्वारा नहर को बांध कर अपने खेतों में पानी ले जाया जा रहा था। टेल तक पानी न पहुंच पाने से आगे के किसानों ने इसकी शिकायत सींचपाल कमलेश तिवारी से की। इस पर वे नहर खुलवाने पहुंचे तो दबंगों ने सींचपाल को नहर खोलने की बजाए मारपीट की नियत से दौड़ा लिया। किसी तरह उनके चंगुल से मुक्त हुए सींचपाल ने थाने में पहुंच कर गांव के ही चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हलिया विश्वज्योति राय ने बताया कि सींचपाल की तहरीर पर चार लोगों में सिद्ध नाथ, पारसनाथ,जीतू व हीरा निवासी गड़बड़ा गोकुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नहर खुलवाने गए सींचपाल को दबंगों ने दौड़ाया