फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों पर लादकर अवैध तरीके से ले जा रहे तेंदूपता को वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया। कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य के हलिया इलाके में वन विभाग की टीम ने गुरुवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। वे चार बाइक पर लाद कर आठ झाल तेंदू पत्ता ले जा रहे थे। रात में कवलझर जंगल के रास्ते इसे मध्यप्रदेश पहुंचाना था। बरामद तेंदूपत्ता तथा बाइक दीघिया के नवीन रेंज परिसर में रखी गई है। इस मामले में दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी ओपी सिंह टीम के साथ गुरुवार की रात जंगल में गश्त कर रहे थे। भोर में करीब तीन बजे कवलझर जंगल के पास बलिहा गांव में अवैध ढंग से तेंदूपत्ता लेकर जाने की सूचना पर छापामारी की। वन विभाग के टीम की गाड़ी की रोशनी में देखा आरोपी भागने लगे। टीम ने उनको पकड़ लिया। मौके से चार बाइकों पर लदे आठ झाल तेंदूपत्ता सहित चार लोगों को पकड़ा गया। छह अन्य अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग निकले । उसके बाद गिरफ्तार चारों आरोपियों को बरामद तेंदूपत्ता तथा चारों बाइकों के साथ रेंज परिसर हलिया ले जाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्थानीय निवासी हजार पत्तों की एक गड्डी सौ रुपये में देते हैं । वे इसे मध्य प्रदेश में ले जाकर बेच देते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बड़ौहा निवासी आरिफ, मध्यप्रदेश के सीधी के खटवा खामडीह निवासी अजीम व मुनसाद तथा रीवां के मऊगंज निवासी मदीना अंसारी शामिल हैं। उनको मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया। वन अपराधियों से अब तक 14 बाइक, वन भूमि पर जुताई कर रहे छह ट्रैक्टर, एक बोलेरो कैम्पर, टैंकर, शिकारियों से बंदूक, सेल्हा बरामद किए गए हैं। उनसे 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें