कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में एक व्यक्ति की निर्माणाधीन मकान की पटिया टूटने से नीचे गिरकर बुधवार को मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। उसका सीएचसी कछवां में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरैनी गांव निवासी जटाशंकर सिंह (55) रोडवेज बस में चालक था। वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। बुधवार की दोपहर 12 बजे घर के दूसरे मंजिल की छत पर पटिया रखने के बाद मिट्टी डलवा रहा था। जिस स्थान पर जटाशंर खड़ा था वह पटिया अचानक टूट गई और वह नीचे गिर गया। पिता को गिरता देखा पास में खड़ा उसका बेटा विष्णु उन्हें बचाने के चक्कर में नीचे गिर पड़ा। जटाशंकर के ऊपर टूटी पटिया गिरने से उसको गंभीर चोटें आ गईं जबकि उसका बेटा मामूली रूप से घायल हुआ। दोनों को आनन फानन में उसे कछवां सीएससी लाया गया जहां देेखते ही डाक्टरों ने जटाशंकर को मृत घोषित कर दिया।