फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल के अंदर मिला बालक का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । क्षेत्र के बसाढ़ी निवासी आठ वर्षीय मासूम बालक का शव शुक्रवार की शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित पुआल के ढेर में दबा मिला। बालक शुक्रवार की सुबह घर से निकला था फिर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बसाढ़ी गांव निवासी समीर (आठ)पुत्र लियाकत कक्षा दो का छात्र था। शुक्रवार की सुबह समीर घर से निकला था लेकिन नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे। पूरे गांव में ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की देर शाम किसी ने परिजनों को बताया कि समीर पहाड़ के किनारे स्थित अपने चाचा की झोपड़ी की ओर गया था जिसमें पशुओं को खाने के लिए भूसा रखा गया है । जानकारी मिलते ही परिजनों ने झोपड़ी में खोजबीन शुरू किया तो पुआल के अंदर बालक का शव पड़ा मिला । परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटी हुई थी कि तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि झोपड़ी में रखे पुआल के अंदर से आठ वर्षीय बालक का का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बालक के मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें