जमालपुर। मदरा गांव में एक व्यक्ति के यहां खेतों की सिंचाई करने गए एक युवक की शनिवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। मृतक के भाई ने खेत मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तेतरिया गांव के महेश कुमार बताया कि उनका भाई किरीश बिंद को चार दिन पूर्व मदरा के पवन त्रिपाठी खेतों में सिंचाई करने के लिए बुलाकर ले गए थे। वह चार दिनों तक घर नहीं आया। शनिवार की दोपहर तीन बजे पवन ने घर पर सूचना दिया कि किरीश तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले जाना है इसलिए वह लोग उसके घर आ जाए। महेश किरीश की पत्नी जलकरी के साथ वहां पहुंचा तो देखा कि उसको कंबल से ढका गया था। खोलवाकर देखा तो उसके नाक से खून बह रहा था और सिर में चोट के निशान थे। उसकी बीमारी से नहीं बल्कि उसकी मारपीट कर हत्या की गई है। उसने तत्काल थाने पहुंची और चार लोग पवन त्रिपाठी, लालू निवासी परसोई सोनभद्र, राममूरत पुत्र बिहारी, गुडडू पुत्र लालजी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।