फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार बोल्टेज करेंट की चपैट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के खैरा चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दूकान पर ट्रक से बालू गिराते समय एक मजदूर 11 हजार बोल्ट करेंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वाहन चालक बगैर किसी को सूचना दिए मजदूर के शव को लेकर चला गया।
विज्ञापन

डखैरा स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दूकान पर शनिवार की शाम चार बजे एक ट्रक बालू गिराने आया था। चालक दूकान के बाहर ट्रक खड़ाकर मजदूरों से बालू गिरवा रहा था कि इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गए 11 हजार बोल्टेज तार की चपेट में बिहार निवासी एक मजदूर आकर झुलसने लगा। मजदूर को झुलसते देख वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में बिजली कटवाकर उसे कछवां स्थित क्रिश्चियन चिकित्सालय ले गए। देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें