फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से जली कार, कार सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। बीती रात मिर्जापुर से वापस हलिया लौट रही कार मेजा डैम के पास रास्ते में अचानक आए पशु को बचाने में जंगल की बाउंड्री से टकरा गई, टकराते ही कार में शार्ट-सर्किट से आग लग गई और कार धूं-धूं कर जलने लगी। कार में दो लोग सवार थे, आग लगते ही दोनों ने फौरन कार से उतर कर अपनी जान बचाई। हलिया बाजार निवासी शिवदानी सेठ अपनी कार से शुक्रवार की रात 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। कार मे उनका साथी रमेश चौधरी भी बैठा था और कार शिवदानी सेठ चला रहे थे। उन्होंने बताया कि रात में कार जैसे ही मेजा डैम के पास पहुंची, तभी जंगल की ओर से अचानक कोई पशु आ गया, उसे बचाने में कार जंगल के किनारे बने पत्थर की बाउंड्री से टकरा गई, जिससे शार्ट-सर्किट से कार में आग लग गई। आग लगने के बाद किसी तरह कार सवार उतर कर बाहर निकले। शिवदानी सेठ ने 101 पर फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। तत्पश्चात उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस तब पहुंची जब कार जल चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें