फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौगरहां पचेवरा गांव में बुधवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी मनीष पाल (26) पुत्र मुन्नू पाल बुधवार की शाम घर से निकला और फिर देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि कही पास पड़ोस के गांव में ही होगा या फिर वह शिवशंकरी धाम मंदिर गया होगा। वह बराबर ही शाम के समय मंदिर पर जाता रहता था। परिजन काफी रात तक उसके आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब अर्द्धरात्रि हुई तो परिजन परेशान होने लगे इसी बीच किसी ने परिजनों को खबर दिया कि युवक को नौगरहां गांव के कुछ लोग शिवशंकरी धाम रास्ते से उठाकर वाहन से ले गए हैं। यह जानकारी होने पर परिजन नौगरहां के लिए निकले तो देखा कि युवक बुरी तरह से चुटहिल हाल में पचेवरा गांव में पंचायत घर के पास पड़ा हुआ है। और उसके शरीर पर जगह जगह चोट के निशान हैं और बुरी तरह से खून से लथपथ है। परिजन इस घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही उसे गंभीर अवस्था में कैलहट स्थित एक नीजि चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया तब परिजन गांव के प्रधान अशोक कुमार के साथ नरायनपुर पुलिस चौकी गए और नरायनपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना स्थल चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत होने के कारण उन्हें पुलिस कार्यवाही हेतु चुनार कोतवाली भेज दिया। मौके पर रात में ही पहुंची चुनार पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक भेड़ चराने का काम व मजदूरी करता था। युवक को दो बच्चे प्रियांशु पुत्र (2)वर्ष व आन्या पुत्री (6) माह की है।मामले में पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद हत्या किये जाने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में युवक के पिता मुन्नू पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रशांत कुमार व उसके पिता सभापति पर युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें