फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में जेबकतरे ने बुजूर्ग की जेब काट चुराए पांच हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय बाजार में एक शातिर ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की जेब काट पांच हजार उड़ा लिए। यह मामला जोगिंद्रनगर बाजार के मेला मैदान के पास सामने आया है। बुजुर्ग ने जेबकतरे को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन, वह ज्यादा दूर तक उसका पीछा नहीं कर सके और शातिर फरार हो गया। बुजुर्ग की शिकायत पर जोगिंद्रनगर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दिनदहाड़े सामने आए जेब काटने के इस मामले से बाजार में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढ़ेलू गांव निवासी भूप सिंह घर से बाजार सामान आदि खरीदने आए थे। जब वह पुराने मेला मैदान के समीप सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी अचानक एक युवक ने उनकी जेब काट ली और पांच हजार निकाल कर भागने लगा। बुजुर्ग ने शातिर का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन पैसे निकालने वाला युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद शहर भर में जेबकतरे को तलाशने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, पुलिस निरीक्षक केहर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान कर ली गई है लेकिन वह पुलिस को बार-बार चकमा देने में कामयाब हो रहा है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें